लखनऊ नगर निगम के डंपिंग यार्ड में लगी आग, कई वाहन जले; दमकल की गाड़ियां मौके पर

0 368

लखनऊ. लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के डंपिंग यार्ड (dumping yard) में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। जिसमें कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। घटनास्थल पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आग करीब 9:30 बजे लगी। जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इसकी सुचना दी गई। दमकलकर्मी नगर निगम की जेसीबी से गाड़ियों और कबाड़ को हटा रही है। ताकि आग ज्यादा नहीं फैले। मौके पर करीब सात जेसीबी इस कार्य में लगी हुई है।

नगर निगम का डंपिंग यार्ड गोमतीनगर फन मॉल के पीछे हैं। इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की जानकारी नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.