पहले उठाया कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल, अब अल्वी बोले- ‘देश की जरूरत हैं राहुल गांधी’

0 310

नई दिल्ली। कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़ा करने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने सोमवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ”देश की जरूरत” हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी अन्य नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उस तरह से सामना नहीं करता जिस तरह से राहुल करते हैं।

गौरतलब है कि पार्टी के आंतरिक कामकाज पर चिंता जताते हुए अल्वी ने रविवार को कहा था कि पार्टी नेतृत्व से मिलने के लिए एड़ी चोटी एक करना पड़ता है, फिर भी उनसे मुलाकात नहीं होती है। उनकी यह टिप्पणी पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद के शनिवार के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने राहुल को ”डरपोक” और ‘असुरक्षित नेता’ बताया था। अल्वी ने भाजपा पर लगातार कांग्रेस को दोषी ठहराने और सांप्रदायिक मुद्दों पर उसे घेरने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी देश की जरूरत हैं। कांग्रेस में उनका जनसमर्थन सबसे अधिक है। उनके बिना कांग्रेस, कांग्रेस नहीं रह सकती। लोगों की उनके बारे में अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सामना करते हैं, वैसा देश में कोई और नेता नहीं कर रहा है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.