UP के 21 जिलों में बाढ़ का कहर, मुख्यमंत्री योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण; बचाव कार्य जारी

0 320

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और सभी में राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने औरैया में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी दिए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
सीएम योगी ने आगरा और औरैया के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद, औरैया कलेक्ट्रेट में उन्होंने राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और आपदा प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें तैनात
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 10-15 दिनों में हुई अत्यधिक बारिश के कारण ये जिले प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बाढ़ राहत कार्यों के कुशल संचालन के लिए हर जिले में प्रभारी मंत्रियों को तैनात किया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए पीएसी की बाढ़ इकाई, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ की 16, एसडीआरएफ की 18 और पीएसी फ्लड यूनिट की 31 टीमें बाढ़ प्रभावित जिलों में काम कर रही हैं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लिया हिस्सा
औरैया में मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत अशोक का पौधा भी रोपा। यह दौरा आगरा में आयोजित कार्यक्रमों के बाद हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.