आसाराम के गवाहों की हत्या करने वाला अनुयायी गिरफ्तार

0 275

नोएडा : दुष्कर्म के आरोपी आसाराम के कट्टर अनुयायी दस साल से फरार ताम्रध्वज उर्फ तामराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह आसाराम के खिलाफ आवाज उठाने वाले कई लोगों पर हमले कर उनकी जान तक ले चुका है। वह म.प्र. सहित 6 राज्यों में वांटेड था और धर्म परिवर्तन कर स्टीफन के नाम से नोएडा में रह रहा था।

वह आसाराम और उसके बेटे नारायण सांई का इतना कट्टर अनुयायी था कि उनके खिलाफ आवाज उठाने वाला हर शख्स उसके निशाने पर होता था। उस पर हरियाणा सरकार ने तो 50 हजार रुपए का ईनाम तक रखा था। उसने देशभर में आसाराम और नारायण सांई के खिलाफ दर्ज मामलों के गवाहों पर तेजाब फेेंकने, जानलेवा हमला करने और हत्या जैसे अपराध किए उसे सूरत शहर की क्राइम ब्रांच ने उत्तरप्रदेश के नोएडा शहर से गिरफ्तार किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.