तेलंगाना के करीमनगर में कोहरे से हुई भयंकर सड़क दुर्घटना, चार की मौत।

0 720

तेलंगाना में स्थित करीमनगर से एक भयंकर सड़क दुर्घटना की ख़बर सामने आई है। रविवार सुबह, सड़क पर बैठे कुछ मजदूरों को अकस्मात् एक कार ने टक्कर मार दी। इन लोगों में 1 लड़की और 4 महिलाएं शामिल थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने ये सूचना दी की इनमे से 3 महिलाओं और 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। महिलाओं की उम्र 27 से 32 बताई जा रही है। पुलिस ने ये भी बताया की इनमे से 3 की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी और एक महिला ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया । पीड़ितों में से 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर हुई थी।

अगर बात करें वाहन चालक की, तो किशोर नौवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस के मुताबिक इलाके में कार चलाते वक्त घने कोहरे के कारण आँख मलते समय किशोर ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकराई और मजदूर पर टक्कर मार दी।
गाड़ी चालक एक नाबालिक था और नियमों का उल्लंघन कर रहा था जिस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.