नूंह में आज फिर गरजा ‘खट्टर’ का बुलडोजर, मेडिकल कॉलेज के पास अवैध निर्माण तोड़ा

0 292

नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद धीरे-धीरे शांति लौट रही है। इसी बीच सरकार सख्ती के मूड में नजर आ रही है। प्रशासन ने शुक्रवार को 150 झुग्गियों और पांच अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया था। शनिवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई एसएचकेएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पास की गई है। यहां बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है। प्रशासन ने 2.5 एकड़ जमीन खाली करवा ली है।

सीएम खट्टर के निर्देश पर एक्शन

हरियाणा प्रशासन द्वारा नूंह जिले में एसकेएम सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास अवैध निर्माण को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद नूंह एसडीएम अश्विनी कुमार ने कहा, ‘यह सीएम मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर किया गया है। अतिक्रमण 2.5 एकड़ में फैला हुआ था। यह सब अवैध निर्माण था। यह पाया गया है कि इनमें से कुछ लोगों की हाल की हिसंक झड़पों में संलिप्तता थी।’

अवैध कब्जे खाली करवाए

जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के पास अवैध दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। इसके अळावा अवैध कब्जे भी खाली कराए गए हैं। शनिवार सुबह प्रशासन की टीम नलहार मंदिर के पास स्थित मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची और वहीं मौजूद अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू कर दिया। हिंसा के बाद सरकार के बुलडोजर एक्शन से अवैध निर्माण करने वालों के बीच हड़ंकप मचा हुआ है।

सरकारी जमीन पर बने मकानों और झुग्गियों पर चला बुलडोजर

इससे पहले नूंह के तावड़ू में सरकारी जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर बनाई गईं लगभग 250 झुग्गियों एवं अन्य अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया था। ये मकान उसी मार्ग पर स्थित थे जिस पर इस हफ्ते के शुरुआत में विहिप की जलाभिषेक यात्रा पर हमला किया गया था। प्रशासन ने यह कार्रवाई सोमवार को मुस्लिम बहुल जिले में सांप्रदायिक दंगा भड़कने के तीन-चार दिन बाद की थी। हालांकि नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने इस बात से इनकार किया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का हालिया हिंसा से कोई संबंध है। लेकिन बाद में विज ने चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन में संकेत देते हुए कहा, ‘इलाज में बुलडोजर भी एक कार्रवाई है।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.