गौरव खन्ना ने जीता सेलिब्रिटी मास्टरशेफ, चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीती इतनी बड़ी रकम

0 317

मुंबई : कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के विनर का ऐलान हो चुका है। फिनाले में तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को हराकर गौरव खन्ना ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की ट्रॉफी अपने नाम की। जी हां, गौरव खन्ना ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के विनर इस शो के विनर बन गए हैं। ऐसे में अब गौरव के फैंस उनकी जीत पर बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाई मिल रही है।

बीते रोज यानी 11 अप्रैल को ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का फिनाले था। ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने शानदार डिश बनाई। एक्टर ने जज संजीव कपूर, रणवीर बरार, विकास खन्ना और होस्ट फराह खान को अपने डिश से खुश कर दिया और चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही प्राइज मनी भी अपने नाम कर ली। विनर की ट्रॉफी के साथ गौरव को 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक गोल्डन एप्रन मिला।

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के फिनाले में गौरव खन्ना का सीधा टक्कर तेजस्वी प्रकाश के साथ था। दोनों ही इस शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जा रहे थे। फैंस भी इन दोनों को ही विनर के तौर पर देख रहे थे। ऐसे में तेजस्वी ने गौरव को फिनाले में कड़ी टक्कर दी।

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ 27 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था। शो में 12 सितारों ने हिस्सा लिया था, और फिनाले में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट ही पहुंचे हैं। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में तेजस्वी प्रकाश, अनुपमा स्टार गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, मिस्टर फैजू और राजीव अदातिया हैं। तेजस्वी को सपोर्ट करने के लिए फिनाले में करण कुंद्रा भी पहुंचे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.