पीलीभीत में प्रेम संबंध ठुकराने पर लड़की की ली जान, खुद भी की खुदकुशी

0 357

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रेम संबंध का आग्रह ठुकराने पर एक व्यक्ति ने 18 वर्षीय लड़की की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घुंघचाई पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर, मदन मोहन चतुवेर्दी ने कहा, मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी युवक की मौत के बाद आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। खबरों के मुताबिक, 20 साल के मंजीत यादव नामक युवक ने अर्चना वर्मा पर हमला किया। उसने उसके सीने में नजदीक से गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद, उसने खुद को सिर में गोली मार ली और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

पूरनपुर सर्कल सर्कल अधिकारी, सुनील दत्त ने घटना की पुष्टि की और कहा कि जांच चल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.