बेहद सौभाग्‍यशाली होती हैं ऐसे पैर वाली लड़कियां, चमका देती हैं पति की किस्‍मत!

0 467

नई दिल्ली. वैदिक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मकुंडली के आधार पर उसके भाग्य के बारे में बताया जाता है. वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों के आकार-प्रकार, उनकी बनावट रंग और उन पर बने चिह्नों आदि के जरिए उसके भविष्य और भाग्य के बारे में बताया जाता है. आज हम ऐसी लड़कियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके पैरों में कुछ ऐसे खास निशान होते हैं जो उन्‍हें सौभाग्यशाली बनाते हैं. यह निशान लड़कियों का तो भाग्‍य चमकाते ही हैं बल्कि अपने पति और ससुराल के लिए भी बेहद लकी साबित होते हैं.

– जिन महिलाओं के पैर के तलवे पर शंख, कमल, चक्र का निशान होता है, वे महिलाएं बेहद लकी होती हैं. ऐसी महिलाओं के जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है. वे अपार धन संपत्ति की मालकिन बनती हैं. साथ ही अपने परिवार के लिए बेहद सौभाग्यशाली साबित होती हैं.

– जिन महिलाओं के पैर मुलायम, चिकने और लालिमा लिए हुए होते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है. यदि वे गरीब घर में पैदा हों या गरीब घर में शादी होकर जाएं तो भी जल्‍द ही घर के आर्थिक हालात बदल जाते हैं. ऐसी महिलाएं जिस भी क्षेत्र में जाएं वे खूब सफल होती हैं.

– जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा चौड़ा, गोल और थोड़ी लालिमा लिए हुए हो उन्हें भी समुद्रिक शास्त्र में बेहद भाग्यशाली माना गया है. वे अपने पति की भी किस्‍मत चमका देती हैं. साथ ही जिस घर में विवाह होकर जाती हैं, वहां हमेशा सुख-समृद्धि रहती है.

– ऐसी महिलाएं जिनकी एड़ी और पंजा उठा हुआ हो लेकिन पैर के बीच का हिस्‍सा दबा हुआ हो उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है. ऐसी महिलाएं अपने पति और ससुराल को साथ लेकर चलती है और हर हाल में उनका साथ निभाती है. ऐसी महिलाएं यदि अपने पति का बिजनेस में साथ दें तो उनका बिजनेस तेजी से तरक्की करता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.