नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां सोने के दाम मामूली तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए, वहीं चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में दोनों की चाल अलग-अलग रही।
सोने में हल्की तेजी, चांदी फिसली
मंगलवार सुबह करीब 9:51 बजे MCX पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना 93 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,58,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
वहीं 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 1,485 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,75,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।
किस भाव पर खुला सोना-चांदी?
5 जून डिलीवरी वाला सोना मंगलवार को 1,59,008 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। इससे पहले सोमवार को यह 1,58,903 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
दिन के कारोबार के दौरान सोना 1,59,437 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, जबकि इसका निचला स्तर 1,58,601 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
दूसरी ओर, 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2,76,271 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली। सोमवार को इसका बंद भाव 2,76,651 रुपये प्रति किलोग्राम था।
कारोबार के दौरान चांदी ने 2,76,666 रुपये प्रति किलोग्राम का ऊपरी स्तर और 2,74,606 रुपये प्रति किलोग्राम का निचला स्तर छुआ।
दिल्ली सर्राफा बाजार में क्या रहा हाल?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की चाल अलग-अलग रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई और यह 2,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोना 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर स्थिर बना रहा।
कीमतों में लगातार बना हुआ है उतार-चढ़ाव
विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजार में अनिश्चितता, डॉलर इंडेक्स में बदलाव और निवेशकों की खरीद-बिक्री की रणनीति की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर इनकी चाल और तेज हो सकती है।