सऊदी अरब में निर्माण श्रमिकों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, सेवायोजन विभाग ने आवेदन किए आमंत्रित

0 26

गौतमबुद्धनगर: सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने को लेकर सेवायोजन विभाग ने बड़ी पहल की है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत निर्माण क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

फैब्रिकेशन सुपरवाइजर से लेकर नर्स तक कई पद शामिल

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी अरब में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, पाइप फैब्रिकेटर, नर्स और सहायक नर्स सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया सेवायोजन विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है।

25 से 45 वर्ष आयु सीमा और पासपोर्ट अनिवार्य

अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही कम से कम 3 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना अनिवार्य है। अन्य योग्यता और शर्तों की विस्तृत जानकारी सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को ROJGAR SANGAM.UP.GOV.IN पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के आवेदन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर भी मिलेगी जानकारी

इस संबंध में अधिक जानकारी जनपद सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई (आरआई सेंटर) ग्राम झुंडपुरा सेक्टर-11 नोएडा या कॉल सेंटर नंबर 155330 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। अधिकारियों ने निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर विदेश में रोजगार पाने के लिए जल्द पंजीकरण करें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.