गूगल वॉलेट हुआ भारत में लॉन्च, जानिए Google Pay की सुविधाएं

0 36

मुंबई : गूगल वॉलेट इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह इंटरनेशनल स्तर पर मौजूद गूगल वॉलेट (google wallet india) से थोड़ा अलग है। इसे खासतौर पर भारतीयों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। भारत में गूगल वॉलेट में जरूरी कार्ड्स, पास, टिकट्स, सहित अन्य महत्वपूर्ण आईडी को सुरक्षित रख पाएंगे।

गूगल ने स्पष्ट किया है कि ‘गूगल पे’ कहीं नहीं जा रहा है। यानी उसकी सुविधाएं लोग पहले की तरह उठाते रहेंगे। जहां तक बात रही ‘गूगल वॉलेट’ की तो यह ‘गूगल पे’ के सहयोगी के तौर पर काम करेगा। बदलते समय के साथ सबकुछ डिजिटल होता जा रहा है। ऐसे में आपको एक ऐसा पर्स चाहिए जहां आपकी सारी जानकारी सुरक्षित रहे। गूगल वॉलेट इन्हीं जरूरतों को पूरा करने का दावा करता है। बता दें, गूगल वॉलेट पेमेंट को सपोर्ट नहीं करेगा। किसी को भुगतान करने के लिए आपको गूगल पे का ही सहारा लेना होगा।
गूगल वॉलेट इंडिया में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
1- गूगल वॉलेट ने कुल 20 कंपनियों के साथ समझौता किया है। इन कंपनियों में फ्लिपकार्ट, क्रोमा, एयरइंडिया, विस्तारा, पीवीआर, आईएनओएक्स, लेंसकार्ट, मेकमाईट्रिप आदि शामिल हैं। यानी इन कंपनियों के सर्विसेज के स्क्रीनशॉट गूगल वॉलेट में सेव कर पाएंगे।

2- गूगल वॉलेट में लोग अपने बोर्डिंग पासेस, लॉयल्टी कार्ड्स, गिफ्ट कार्ड्स, मेट्रो टिकट, बस टिकट्स आदि सेव गूगल वालेट में सेव कर पाएंगे।

3- इसके अलावा लोग ऑफिस आइडी भी यहां सेव कर सकेंगे। जरूरत के समय पर गूगल वॉलेट के जरिए लोग इसे असानी से प्रयोग कर सकेंगे।

बता दें, गूगल वॉलेट को सबसे पहले 2011 में लॉन्च किया गया था। जबकि कंपनी का पेमेंट ऐप 2018 में आया था। भारत की बात करें तो यूपीआई पेमेंट के लिए कंपनी ने सबसे पहले ‘तेज’ नाम से ऐप लॉन्च किया था। जिसे बाद में बदलकर ‘गूगल पे’ कर दिया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.