‘सरकार देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध’, अमित शाह बोले- भारतीय होने पर अब लोगों को गर्व

0 377

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का अब तक का शासनकाल इतिहास (Reign History) में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। गुजरात का बेटा देश के विकास, आर्थिक वृद्धि (Economic Growth) और राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाया गया है।

गृह मंत्री शाह ने यहां माधवबाग लक्ष्मीनारायण मंदिर की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजराती में दिए गए संबोधन में कहा कि जो लोग एक चुटकी सिंदूर की कीमत नहीं जानते थे, उन्हें ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिये यह अच्छी तरह समझा दिया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों को भारतीय होने पर गर्व महसूस कराया है और विदेशों में भारतीय पासपोर्ट का महत्व बढ़ाया है।

शाह ने कहा कि यह दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ गलियारे का निर्माण हुआ। उन्होंने मुंबई के मध्य स्थित माधवबाग लक्ष्मीनारायण मंदिर के संचालन में न्यासियों के प्रयासों की सराहना की। शाह ने कहा कि संस्था में समाज सेवा की भावना है, जिसने इसे सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया है।

शाह ने स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर के लिखे देशभक्ति गीत अनादि मी, अनंत मी को मंगलवार को पहला छत्रपति संभाजी महाराज राज्य प्रेरणा गीत पुरस्कार प्रदान किया। महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रदान किया गया यह पुरस्कार स्वातंत्र्यवीर सावरकर फाउंडेशन की ओर से दिवंगत हिंदुत्व विचारक के पोते रंजीत सावरकर ने ग्रहण किया। पुरस्कार में दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक स्मृति चिह्न शामिल है। समारोह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर आयोजित किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.