हल्द्वानी: दुआ होगी कबूल या छीन जाएगा 50 हजार लोगों का आशियाना? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

0 340

उत्तराखंड : उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी (Haldwani) में 50 हजार लोगों के लिए आज बहुत बड़ा दिन हैं। क्योंकी आज इनकी किस्मत का फैसला हाई कोर्ट में होने वाल है। आपको बता दें कि आज यानी 5 जनवरी को रेलवे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। यानी आज सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर बने आशियानों पर बुलडोजर चलेगा या नहीं।

दरअसल, आज सुप्रीम कोर्ट हल्द्वानी में रेलवे की 78 एकड़ जमीन और 4,365 परिवारों को बेदखल करने के उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। इस दौरान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण शीर्ष अदालत में याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार जिन 50 हजार लोगों को लेकर आज फैसला होना है उनमें से 90% लोग मुस्लिम हैं।

गौरतलब है कि वहां रह रहे लोगों का इसपर कहना है कि वो कई वर्षों से वहां रहते आए है। अब अचानक आकर रेलवे कह रहा है कि ये उसकी जमीन है। अगर उन्हें वहां से बेदखल किया जाता है तो वो क्या करेंगे। सरकार उनके लिए कुछ इंतजाम करे। तो वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि भले ही उनकी जान क्यों न चली जाए, लेकिन वो उस जगह से नहीं हटेंगे। हालांकि, ये फैसला तो आज सुप्रीम कोर्ट करेगा की हल्द्वानी में बुलडोजर चलेगा या नहीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.