हिन्दी ने विश्वभर में भारत को विशिष्ट सम्मान दिलाया: PM मोदी

0 540

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा- “हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।”

उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 1949 को हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। उसी के मद्देनजर इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.