होमगार्ड्स मंत्री ने विभाग में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त किये जाने के दिये निर्देश

0 622

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्ड विभाग में लगभग सौ से अधिक कर्मचारियों को अपनी तैनाती की ईकाई से दूसरी इकाइयों में संबद्ध किए जानें के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सभी कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि इसमें अनियमितता की शिकायत मिल रही थी।

प्रजापति ने प्रशासनिक पारदर्शिता अपनाये जानें के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार की शिकायत का गम्भीरता से संज्ञान लिया जायेगा एवं जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्यवाही सुुनिश्चित की जायेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.