गृह मंत्री अमितशाह का आतंकवाद पर एक्शन, बुलाई NIA की अहम बैठक, खालिस्तान पर कसेगा शिकंजा

0 305

नईदिल्ली : खालिस्तानियों और आतंकियों के खात्मे के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने आज अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और आतंक-रोधी बल (एटीएस) चीफ शामिल होंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।

एनआईए की ये बैठक खालिस्तानी गतिविधियों, टेरर एक्टिविटी और गैंगस्टर से जुड़े मामलों पर बुलाई गई है। 5 और 6 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। देशभर के ATS प्रमुखों और संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया गया है। यह बैठक एनआईए मुख्यालय में होगी।

इस बैठक में विदेशी धरती से खालिस्तानी-आतंकी और गैंगस्टर के गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति बनेगी। इस बैठक में एनआईए चीउ, आईबी चीफ, रॉ चीफ सहित राज्यों के एटीएस प्रमुख शामिल होंगे। बैठक में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में खालिस्तानी गैंगस्टर गतिविधियों की कमर तोड़ने की तैयारी के लिए बैठक को बुलाया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.