दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा में खौफनाक वारदात, हाईवे पर मिली सिर कुचली लड़की की लाश

0 469

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक लड़की की लाश मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की पहचान छिपाने के लिए शव के सिर को कुचल दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर दादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार, 2 जनवरी को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दादरी द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना से मौत होना प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओ पर गहनता से जांच की जा रही है। मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.