नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत…

0 294

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्टेट हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। आपको बता दें कि यहां पर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना शाम 4 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही साईंखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे जबलपुर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर मुन्नी अपने बेटे कृष्ण पाल और दो नातिन राधिका और हेमलता के साथ जा रही थीं।

वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर अर्जुन नाम का युवक सवार था। बताया जा रहा है कि अर्जुन की भी इस हादसे में मौत हो गई है। अर्जुन रायसेन के देवरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.