पोस्टर लेकर पत्नी को तलाश रहा पति, बेटा-बेटी को लेकर लगा रहा गुहार, जानें पूरा मामला

0 400

कैमूर: रामगढ़ थाना क्षेत्र के ड़हरक गांव के रहने वाला कृष्ण मुरारी गुप्ता अपने पत्नी के बेवफाई से परेशान हैं. आलम यह है कि वह घर बार छोड़कर रामगढ़ बाजार में अपनी पत्नी का पोस्टर लेकर घूम रहे हैं और लोगों से भीख मांग रहे हैं. उनकी पत्नी पिछले कई महीनों से गायब है जिसका अभी तक कुछ पता नहीं लगाया जा सका है.

कृष्ण मुरारी गुप्ता और उसकी पत्नी कैमूर जिले के ही रहने वाले हैं. दोनों की 2017 में लव मैरिज हुई थी. कृष्ण मुरारी जिले के रामगढ़ थाने का निवासी हैं, वहीं उनकी पत्नी नुआव थाने की निवासी हैं. कृष्ण मुरारी की पत्नी शादी के एक वर्ष बाद से ही कई बार उसे छोड़कर जा चुकी है. कई बार प्रशासनिक हस्तक्षेप से गृहस्थ जोड़ी को मिलाने का कार्य किया जा चुका है.

अपने पहले पुत्र अंश को जन्म देने के छह माह बाद भी वह घर छोड़ के चली गयी थी. इस दौरान दोनों में खटास इस कदर बढ़ी कि वह अपने पति को किसी नुकीली चीजों से हमला कर फरार हो गयी. वहीं कृष्ण मुरारी ने बताया कि वह अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ भीख मांग रहे हैं ताकि इन दोनों की परवरिश अच्छे ढंग से हो सके.

मुरारी ने बताया कि उनकी पत्नी शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित कर रही है. आज उनकी हालत भिखारी से बदतर हो गई है. दोनों बच्चों के जन्म के बाद से ही वे अकेले परवरिश कर रहे हैं. उनकी पत्नी, बच्चों को जन्म देने के बाद से ही फरार चल रही है और 5 साल में लगभग 30 से 35 बार घर से भाग चुकी है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.