पुरानी गाड़ी चला रहे हैं तो हो सकती है परेशानी, प्रदूषण को लेकर नोएडा पुलिस का अभियान शुरू

0 279

नोएडा : नोएडा-दिल्ली-एनसीआर के लोग सचेत हो जाएं। नोएडा पुलिस ने 17 अक्टूबर से 15 दिन के लिए एक अभियान शुरू किया है। इसमें प्रदूषण से संबंधित ग्रैप के नियमों का पालन न करने वाले वाहनों का भारी भरकम चालान काटा जाएगा।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश जारी करने के बाद सभी जगह पर अब ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ आम पुलिस भी इस अभियान में जुट जायेगी। इसमें 10 साल से पुरानी डीजल की और 15 साल से पुरानी पेट्रोल की गाडियां का चालान काटा जाएगा। साथ ही साथ जिन गाड़ियों का पॉल्‍यूशन सर्टिफिकेट पूरा नहीं होगा उन्हें भी भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

एनसीआर में संशोधित ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के निर्देशों का सख्ती से पालन करवाया जायेगा। नोएडा पुलिस कॉमिस्नरेट में एक 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है जाे 17 अक्टूबर से शुरू होगा। वाहनों की चेकिंग के साथ पराली जलाने एवं अन्य वायु प्रदुषण फेलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

ग्रैप के नियमों का पालन करवाने के लिया सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात प्रथम एवं द्वितीय के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया गया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में जोन स्तर पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.