दिल्ली में कोरियर कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने दो करोड़ की ज्वैलरी लूटी

0 481

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुधवार तड़के हथियार के बल पर कोरियर कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने दो करोड़ ज्वैलरी की लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब चार बजे कोरियर कंपनी के कर्मचारी स्टेशन की तरफ जा रहे थे।

इसी बीच कार सवार बदमाशों ने कर्मचारियों को रोका और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। वहीं घटना के बारे में पूछे जाने पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ की टीम बदमाशों की तलाश कर रही है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.