जापान के होक्काइडो में फिर भूकंप, 6.1 रही तीव्रता, सहमे लोग

0 545

नई दिल्ली. जापान (Japan) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, जापान के होक्काइडो द्वीप में एक बार फिर आज भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दरअसल इस द्वीप में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि घटना पर विवरण आना बाकी है।

मामले पर नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, जापान के होक्काइडो में 1448 घंटे में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। गौरतलब है कि, इससे पहले भी बीते 25 फरवरी को, जापान के होक्काइडो में कंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब भी रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी।

तब संयुक्त राष्ट्र जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप 61 किलोमीटर की गहराई पर नेमुरो द्वीप पर आया था। मामले पर जापान के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.