मेलोनी की आत्मकथा में PM मोदी, पूरी दुनिया को पता चलेगी कितनी गहरी है दोस्ती, दिया खास मैसेज

0 234

Meloni Autobiography: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा जल्द ही दुनिया के सामने आने वाली है। मेलोनी की आत्मकथा की खास बात ये है कि इसका भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास रिश्ता है। पीएम मोदी ने इसकी प्रस्तावना लिखी है। जिसमें उन्होंने मेलोनी की आत्मकथा- आई एम जॉर्जिया: माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स में इटैलियन राष्ट्राध्यक्ष को लेकर कई खास बातें लिखी हैं। इटालियन प्रधानमंत्री की आत्मकथा को भारत में प्रसिद्ध पब्लिकेशन रूपा प्रकाशन छाप रहा है। जिसकी प्रस्तावना को खुद पीएम मोदी ने लिखा है। उन्होंने इसमें मेलोनी के राजनीतिक जीवन, विश्वास और लोकसेवा के उनके संकल्प के बारे में लिखा है।

समाजिक कार्यकर्ता से पीएम बनी मेलोनी
जॉर्जिया मेलोनी नेता बनने से पहले कई वर्षों तक एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहीं और इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। जब वे इटली की प्रधानमंत्री बनीं, तो कई लोगों के मन में शंकाएं थीं। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्तावना में उल्लेख किया कि मेलोनी के पद संभालने के समय भले ही लोगों को संदेह था, लेकिन अपने प्रभावशाली नेतृत्व के ज़रिए उन्होंने न केवल इटली में स्थिरता और मजबूती स्थापित की, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की आवाज़ को भी स्पष्ट और प्रभावशाली ढंग से रखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी की इस यात्रा को भारतीय परंपरा में नारी शक्ति के विचार से जोड़ते हुए कहा कि यह आत्मकथा केवल एक राजनीतिक संस्मरण नहीं है, बल्कि उनके ‘मन की बात’ है एक गहराई से भरी, आत्ममंथन की यात्रा। उन्होंने यह भी कहा कि इस पुस्तक में भारत और इटली के साझा मूल्यों को भी रेखांकित किया गया है, जिनमें सांस्कृतिक विरासत की रक्षा, सामुदायिक एकता और परंपरा एवं आधुनिकता के बीच संतुलन की भावना शामिल है।

गर्व और सम्मान की बात
पीएम मोदी ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि यह पुस्तक एक प्रेरणादायक नेता और सच्चे देशभक्त की कहानी के रूप में व्यापक रूप से सराही जाएगी। इस प्रस्तावना को लिखना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।” प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “रोम जैसे साधारण इलाके से इटली के सर्वोच्च राजनीतिक पद तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि उद्देश्य की शक्ति, संकीर्ण राजनीतिक हितों से कहीं ऊपर होती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.