नांदेड के मुखेड में बादल फटा, 50 से अधिक भैंसों की मौत; SDRF और सेना राहत कार्य में जुटी

जिला कलेक्टर राहुल कर्डिले ने कहा – प्रशासन पूरी सतर्कता से हालात पर नज़र रखे हुए है, प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी

0 570

नांदेड: नांदेड ज़िले के मुखेड तहसील क्षेत्र में सोमवार को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में लगभग 50 से 60 भैंसों की मौत हो गई है। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर तैनात है, जबकि सेना का एक विशेष दल भी संभाजीनगर से नांदेड रवाना किया गया है। नांदेड के ज़िला कलेक्टर राहुल कर्डिले ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी सतर्कता से हालात पर नज़र रखे हुए है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना नांदेड और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश की गंभीरता को दर्शाती है। प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटा हुआ है ताकि प्रभावित नागरिकों और पशुपालकों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.