गणतंत्र दिवस परेड में बाइक पर डेयर डेविल्स ने दिखाया हैरतअंगेज करतब, हौसला देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

0 94

नई दिल्ली। आज देश 74वां गणतंत्र दिवस को मना रहा है। इसमें सेना के जवानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। भारतीय सेना अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय कर्तव्य पथ पर देती नजर आई। सालों से हम और आप भारतीय जवानों के शौर्य की झलक देखते आ रहे हैं। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 2023 गणतंत्र दिवस परेड संपन्न हुई।

मोटरसाइकिल पर सिग्नल मोटर साइकिल राइडर डिस्प्ले टीम की प्रसिद्ध कोर डेयर डेविल्स ने बेहतरीन स्टंट दिखाया, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं, डेयर डेविल्स ने महिलाओं को भी इस टीम का हिस्सा बनाया। सेना की महिला अधिकारी स्टंट टीम का हिस्सा थीं। ऐसी ही एक अधिकारी थीं लेफ्टिनेंट डिम्पल भाटी, जो पिछले एक साल से क्रैक डेयर डेविल्स टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। इनको पुरुष सहयोगियों से काफी समर्थन मिलता है। मोटरसाइकिल चालक बाइक को चलाते समय जमीन से कई फीट ऊपर बड़े कौशल से संतुलन साधते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक डेयर डेविल्स दो चलती बाइक्स के सहारे संतुलन बनाते हुए दिखाया, वहीं कुछ अन्य स्टंट करने वालों को चलती बाइक के ऊपर घूमते हुए देखा जा सकता है। इस स्टंट का हाइलाइट एक ‘मानव पिरामिड’ था, जिसमें नौ बाइक पर 33 स्टंट पर्सन थे। इन्होंने मानव पिरामिड भी बनाया है जिसको देख लोगों की तालियां भी नहीं रुक रहीं थीं। इस करतब को देख लोगों के दिलों की धड़कनें तेज हो गईं। ये टीम बाइक पर अपनी बेजोड़ और शानदार मानव संरचनाओं के लिए भी जानी जाती है।गणतंत्र दिवस 2023 परेड का समापन वायु सेना के 45 विमानों, सेना के चार हेलीकॉप्टरों और नौसेना के एक विमान के फ्लाईपास्ट के साथ हुआ।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.