IND vs PAK, ICC World Cup 2023: पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, हार्दिक ने इमाम को भेजा पवेलियन

0 334

अहमदाबाद: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान महामुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं।

मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने अब्दुल्लाह शफीक को एलबीडब्ल्यू आउट किया। शफीक 24 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हार्दिक पांड्या ने इमाम उल हक को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवाया। इमाम 38 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।

भारत ने अब तक हुए विश्व कप में सात बार पाकिस्तान को हराया है जबकि पाकिस्तान को अभी भी भारत के खिलाफ जीत का खाता खोलना है। दोनों टीमों ने मौजूदा विश्व कप के अब तक खेले दोनो मुकाबलों में जीत हासिल की है।

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल (कीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान : इमाम-उल-हक़, अब्दुल्लाह शफ़ीक़, बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (कीपर), सऊद शकील, इफ़्तिख़ार अहमद, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, हसन अली, शाहीन शाह अफ़रीदी, हारिस रउफ़।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.