भारत ने रचा इतिहास, पेरिस में 20वां मेडल जीतते ही Tokyo Paralympics के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

0 296

नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने 20 मेडल जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है। पैरालंपिक में भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे, जो कि अब तक के पैरालंपिक इतिहास में सबसे बेस्ट रिकॉर्ड रहा, लेकिन 3 सितंबर को भारत ने पैरालंपिक में 20 पदक जीतने के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक के रिकॉर्ड को धराशायी किया, जो कि 3 साल पहले बना था। भारत ने (3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज) अभी तक अपने नाम कर लिए हैं।

दरअसल, भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 मेडल जीते थे, जो कि अभी तक के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था, लेकिन 3 सितंबर 2024 को भारत ने 5 पदक जीतकर पदकों की संख्या को 20 तक पहुंचाया और इस दौरान भारत ने अपने ही टोक्यो पैरालंपिक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.