World Bank के अध्यक्ष पद के लिए भारत ने अजय बंगा के नामांकन का किया समर्थन

0 72

नई दिल्ली : भारत ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा के नामांकन को अपना समर्थन दिया है। भारत (India) ने कहा कि उनका नामांकन ऐसे समय में हुआ है, जब संस्था अगली पीढ़ी के सुधारों पर विचार कर रही है। अजय बंगा भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं।

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट कर विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर अजय बंगा को अपना समर्थन और बधाई दी है। मंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि भारत अजय बंगा के नामांकन का समर्थन करता है। इसके साथ ही विश्व बैंक में उनके नेतृत्व के लिए उत्साहित है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने इसकी घोषणा की थी। बाइडन ने कहा कि अमेरिका विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा का नामांकन कर रहा है। उनका कहना था कि भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री में इतिहास के इस नाजुक वक्त में दुनिया की अगुआई करने की सभी विशेषताएं मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक के निदेशक मंडल की मंजूरी मिलते ही अजय बंगा दुनिया की दो शीर्ष वित्तीय संस्थाओं के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और अमेरिकी-सिख बन जाएंगे। बंगा इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 63 वर्षीय अजय बंगा फिलहाल जनरल अटलांटिक के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रह चुके हैं। बंगा को 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.