भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान: अश्विन कुमार पांडे

0 336

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में किसान इण्टर कालेज पिपरा बाजार कुशीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य कार्यक्रम अंतर्गत संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में भारतीय संविधान के उद्देशिका को पढ़कर सभी ने शपथ लिया।

नागरिक शास्त्र प्रवक्ता संजय गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान का निर्माण देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा सभी नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए डाॅ भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा किया गया। पूरा संविधान तैयार करने में दो वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। जो 26 नवंबर 1949 में तैयार कर अंगीकृत किया गया था और 26जनवरी 1950को लागू किया गया था।

प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जिसमें कई देशों के संविधान की विशेषताओं को अपनाया गया है। संविधान को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने अपने हाथ से लिखी थी। भारत सरकार ने 26 नवंबर 2015 को संविधान दिवस मनाने का फैसला किया था, क्योंकि उस समय संविधान निर्माता डा भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती समारोह मनाई जा रही थी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार पांडेय, चंद्रभूषण पाण्डेय, धनंजय कुमार,नितिन कांबोज, शिवेंद्र कुमार चौबे, डा विष्णु प्रताप चौबे, सतीश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन हिन्दी शिक्षक भूपेन्द्र कुमार पांडेय ने किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.