इंडियन डॉक्युमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास, ऑस्कर में जीता बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड

0 92

मुंबई : 95th अकादमी अवॉर्ड (Academy Award) का आयोजन 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिल्स (Los Angeles) के डॉल्बी थिएटर (Dolby Theater) में हुआ। इस दिन का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। सभी की निगाहें ऑस्कर 2023 पर टिकी है। इस बार ऑस्कर के लिए तीन भारतीय फिल्में नॉमिनेट हुई। जिसमें बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers), बेस्ट डॉक्युमेंट्री के लिए ‘ऑल दैट ब्रीथ’ और फिल्म ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ गाना बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया।

जिसमें फिल्म ‘ऑल दैट ब्रीथ’ इस रेस से बाहर हो गई। वहीं इस बार ऑस्कर में भारत ने इतिहास रच दिया है। इंडियन फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड हासिल कर लिया है। बता दें कि यह देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ऑस्कर्स जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा (Guneet Monga) ने किया है और उन्होंने ही ऑस्कर के मंच पर इस सम्मान को हासिल किया।

अचिन जैन और गुनीत मोंगा ने साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया है। ये फिल्म आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। द अकादमी ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म को ऑस्कर के लिए बधाई भी दी है।

अगर हम बात करें फिल्म की कहानी की तो फिल्म बोम्मन और बेल्ली की कहानी पर आधारित है। जो एक हाथी के बच्चे की परवरिश करते हैं। इस शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया है कि जानवरों को लेकर इंसानों को कितना अवेयर और सेंसटिव होने की जरूरत है। यह फिल्म एनिमल अवेयरनेस को बढ़ावा देती है। बता दें कि ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मौजूद हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.