भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ रही घुसपैठ, BSF ने धरे 744 घुसपैठिए; 112 रोहिंग्या शामिल

0 346

अगरतला : भारत-बांग्लादेश सीमा पर कितने बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2023 में बीएसएफ (BSF) ने 744 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 112 रोहिंग्या शामिल हैं। ये सभी लोग गैरकानूनी तरीके से भारत की सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। बीते साल का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले साल 2022 में बीएसएफ ने 369 और साल 2021 में 208 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया था।

बीएसएफ ने घुसपैठियों के साथ ही बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सामान जैसे प्रतिबंधित कफ सिरप, गांजा, याबा टैबलेट और ब्राउन शुगर आदि भी बरामद किए। इनकी कीमत करीब 41 करोड़ रुपये है। साथ ही साल 2023 में भारत बांग्लादेश सीमा पर चार किलो सोना भी बरामद किया गया है। बीएसएफ ने बताया कि ‘साल 2023 में बीएसएफ ने 744 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 112 रोहिंग्या, 337 बांग्लादेशी और 295 भारतीय शामिल हैं। बीते तीन साल में यह बीएसएफ द्वारा गिरफ्तार घुसपैठियों की सबसे बड़ी संख्या है।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.