IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने की बड़ी घोषणा, डेविड वॉर्नर की जगह ऋषभ पंत बने टीम के कैप्‍टन

0 73

नई दिल्‍ली : आईपीएल (IPL) के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका आधिकारिक ऐलान किया है। ऋषभ पंत करीब 14 महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और वाइजैग में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा रहे हैं। ऋषभ पंत ने दिसंबर 2022 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। दिल्ली देहरादून हाइवे पर दिसंबर 2022 में हुए भयावह कार हादसे के बाद पंत को 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में खेलने की अनुमति मिली थी।

दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष और सह मालिक पार्थ जिंदल ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ”हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। धैर्य और निडरता हमेशा उनके क्रिकेट में अहम रही है। हम नये जोश और उत्साह के साथ नये सत्र का इंतजार कर रहे हैं और मैं उन्हें एक बार फिर हमारी टीम को मैदान पर ले जाते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता।”

बोर्ड ने एक मेडिकल अपडेट में कहा, ”उत्तराखंड के रूड़की के पास 30 दिसंबर 2022 को सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को अब आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।” दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 के अपने पहले मैच में 23 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, स्वास्तिक चिकारा, यश ढुल, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, मिशेल मार्श, सुमित कुमार, ऋषभ पंत, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नार्खिया, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, प्रवीण दुबे, रसिख डार, विक्की ओस्टवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.