IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया

0 36

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए थे। जवाब में MI 246/5 रन ही बना पाई। यह इस सीजन MI की लगातार दूसरी हार है। SRH की इस सीजन में पहली जीत दर्ज है। उन्हें 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रेविस हेड (62), अभिषेक शर्मा (63), एडेन मार्करम (42) और हेनरिक क्लासेन ने (80) की शानदार पारियों के दम पर SRH ने 20 ओवर में 277 रन बना दिए। यह IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में MI ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और 5 विकेट खोकर 246 रन बनाए। तिलक वर्मा (64) ने सबसे बड़ी पारी खेली।

अभिषेक MI के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (63) जड़ा। यह उनके IPL करियर का 5वां और इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने महज 16 गेंदों में पूरा कर लिया। वह SRH के लिए IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह पारी में 273.91 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 बेहतरीन छक्के जड़े।

हेड ने सिर्फ 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मैच में 24 गेंद का सामना करते हुए 62 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 258.33 की रही। इस खिलाड़ी ने मयंक अग्रवाल के साथ 25 गेंद में 45 रन और अभिषेक के साथ सिर्फ 23 गेंद में 68 रन की साझेदारी निभाई।

क्लासेन ने मैच में अपने IPL करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 34 गेंद में 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 80 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 235.29 की रही।
उन्होंने अब तक IPL में 21 मैच खेले हैं। इस दौरान 43.80 की औसत और 176.14 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 657 रन बनाए हैं।

इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। मैच में 33 से ज्यादा छक्के लगे। यह IPL के इतिहास में 1 मैच के दौरान लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 33 छक्के जड़े थे। RCB यह कारनामा 2 बार कर चुकी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.