IPL 2026 Orange Cap: एक दिन में बदली तस्वीर, वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली को बड़ा झटका
आईपीएल 2026 में 25 अप्रैल का दिन बल्लेबाजों के नाम रहा, जहां दो हाई-स्कोरिंग मुकाबलों ने ऑरेंज कैप की रेस को पूरी तरह बदलकर रख दिया। दिन की शुरुआत तक जहां विराट कोहली टॉप पर काबिज थे, वहीं दोनों मैच खत्म होते-होते वह सीधे पांचवें स्थान पर खिसक गए। एक ही दिन में तीन अलग-अलग बल्लेबाजों ने ऑरेंज कैप अपने नाम की, जिससे इस रेस में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला।
केएल राहुल ने मारी पहली छलांग
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ते हुए 152 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दम पर वह ऑरेंज कैप की दौड़ में पहले नंबर पर पहुंच गए। राहुल के नाम अब 7 पारियों में 357 रन दर्ज हो गए।
वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया धमाल
दिन के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 103 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए राहुल को पीछे छोड़ दिया। उनके नाम 8 मैचों में 357 रन हो गए और वह ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंच गए।
अभिषेक शर्मा ने अंत में मारी बाजी
हालांकि दिन के अंत में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। अब उनके नाम 8 मैचों में 380 रन दर्ज हैं और वह इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
विराट कोहली को सबसे ज्यादा नुकसान
इन मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा नुकसान विराट कोहली को हुआ है। जो पहले नंबर पर थे, अब सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 7 मैचों में 328 रन दर्ज हैं। वहीं चौथे स्थान पर हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 349 रन बनाए हैं।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा – 380 रन
वैभव सूर्यवंशी – 357 रन
केएल राहुल – 357 रन
हेनरिक क्लासेन – 349 रन
विराट कोहली – 328 रन
26 अप्रैल को होंगे दो बड़े मुकाबले
आईपीएल 2026 में 26 अप्रैल को भी डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लखनऊ में होगा।