आईटीआई नोएडा प्रवेश 2025: चौथे चरण की मेरिट सूची जारी, 24 अगस्त तक करना होगा विकल्प पत्र जमा

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 25 अगस्त को घोषित होगी चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची

0 333

गौतम बुद्ध नगर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नोएडा गौतम बुद्ध नगर के नोडल प्रधानाचार्य यज्ञ देव सिंह ने बताया कि जनपदीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित व्यवसायों में प्रवेश सत्र, अगस्त-2025 के चतुर्थ चरण में प्रवेश हेतु परिषद द्वारा मैरिट सूची जारी की गयी है, आवेदक की रैंक http://www.scvtup.in पर दृष्टव्य है। आवेदक 19.08.2025 से 24.08.2025 की सांय 5.00 बजे तक सम्बन्धित जनपदीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सम्पर्क स्थापित कर प्रवेश हेतु अपना विकल्प पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि 24.08.2025 की सांय 5.00 बजे के पश्चात कोई भी विकल्प पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। प्रवेश हेतु चयनित अभ्यार्थियों की सूची 25.08.2025 को जारी कर, चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.