Delhi Jahangirpuri violence : जहांगीरपुर मामले पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

0 676

Delhi Jahangirpeuri violenc : जहांगीरपुर इलाका आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है पीछे की वजह साफ है वह हुई हिंसा। हिंसा के बाद एमसीडी ने यहां अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिए, जिसे लेकर खूब बवाल हुआ और अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है. सुप्रीम कोर्ट 21 अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगा.

बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एल नागेश्वर राव और बीआर गवई की बेंच जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के मामले पर सुनवाई करेगी. इसे लेकर कई याचिकाकर्ताओं ने सुनवाई की मांग की थी. साथ ही कई बीजेपी शासित राज्यों में चल रही बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ जमीयत उलेमा ए हिंद की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इससे पहले मंगलवार देर रात बताया गया कि8 एमसीडी जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है. इसके बाद सुबह करीब 9 बजे से ये कार्रवाई शुरू हो गई. जानकारी मिलते ही याचिकाकर्ताओं के वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और इस मामले की सुनवाई की मांग की. सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई तो नहीं की, लेकिन आदेश दिया कि फिलहाल कार्रवाई को रोककर यथास्थिति बरकरार बनाए रखें.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कई घंटों तक बुलडोजर चलते रहे. आखिरकार जब दोबारा सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर और एमसीडी अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाने की बात कही तो इस पूरी कार्रवाई को रोका गया. इसी बीच राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक घमासान भी शुरू हो चुका है. तमाम विपक्षी दलों ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है.

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, ये बीजेपी का बुलडोजर भारत के संविधान पर चलाया गया है. वहीं बीजेपी की तरफ से इसका जवाब दिया गया और कहा कि राहुल गांधी हार से हताश हैं, इसलिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं. उधर दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी ने कहा कि, बीजेपी जानबूझकर ऐसा कर रही है क्योंकि पार्टी को इससे फायदा होता है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़े – आंध्र प्रदेश में 13 साल की बच्ची से जबरन देह व्यापार, 8 महीने में 80 लोगों ने किया गैंगरेप

रिपोर्ट- मेघा गंगवार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.