भूकंप के तेज झटकों से कांपी जापान की धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई तीव्रता

0 381

जापान। जापान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को उत्तरी जापान के इवाते और आओमोरी प्रान्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र इवाते प्रान्त का उत्तरी तटीय हिस्सा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.