जया बच्चन अभिषेक-श्वेता संग पहुंचीं बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन करने

0 423

वाराणसी : फिल्म अभिनेत्री राज्य सभा सदस्य जया बच्चन ने गुरुवार को फिल्म अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन व बेटी श्वेता नंदा संग श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।जानकारी के लिए बता दें कि गर्भगृह में बैठ कर विधि विधान से बाबा का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक किया। साथ ही नव्य-भव्य हो गए धाम की छटा निहारी। इस संबंध में उन्होंने मुख्य कार्यपालक विश्व भूषण मिश्रा से जानकारी ली। मंदिर की ओर से प्रदान किए गए स्मृति चिह्न व प्रसाद सिर माथे लगाया। प्रशंसकों की एक झलक पाने की उत्कंठा देख बच्चन परिवार ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। हर हर महादेव के उद्घोष में सुर भी मिलाया.

बच्चन परिवार अपने पारिवारिक एकाउंटेंट के परिवार में आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने बनारस आया है। दोपहर में लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के लहुराबीर स्थित उनके आवास जाकर कुशल-क्षेम जाना और आशीर्वाद दिया। इसके बाद संकट मोचन मंदिर गए और हनुमत प्रभु को शीश नवाया। बच्चन परिवार सुबह की फ्लाइट से मुंबई लौट जाएगा। साथ में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के न्यासी ज्योतिषाचार्य प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.