‘हैप्पी न्यू ईयर’ देखकर भड़की थीं जया बच्चन, शाहरुख-दीपिका की फिल्म को बताया था ‘नॉनसेंस’; अमिताभ बच्चन का रिएक्शन भी रह गया था हैरान

0 35

मुंबई: बॉलीवुड में अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाने वाली जया बच्चन एक बार फिर अपने पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर मोहन कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने फिल्म को लेकर सख्त टिप्पणी करते हुए इसे “नॉनसेंस” तक कह दिया था।

स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था दिलचस्प वाकया

मोहन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुंबई में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें फिल्म की पूरी टीम, कास्ट और उनके परिवार शामिल हुए थे। इसी दौरान अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि इंटरवल के समय जब लाइटें जलीं, तो अमिताभ बच्चन का रिएक्शन काफी हैरान करने वाला था। वह चुपचाप बैठे थे और उनका चेहरा देखकर साफ लग रहा था कि वह फिल्म को लेकर कुछ सोच में थे।

जया बच्चन ने शाहरुख खान से कही थी यह बात

इंटरवल के दौरान जया बच्चन ने शाहरुख खान से सीधे कहा था कि फिल्म में कोई तर्क नहीं है और यह “नॉनसेंस” है। मोहन कपूर के अनुसार, जया बच्चन ने अपनी राय बिना किसी झिझक के सामने रख दी थी।

शाहरुख खान ने दिया था मजेदार जवाब

इस आलोचना के बावजूद शाहरुख खान ने बेहद शांत और विनम्र प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई गई है, जिससे माहौल हल्का हो गया।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

साल 2014 में रिलीज हुई ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का निर्देशन फराह खान ने किया था, जबकि इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल थे।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने भारत में करीब 199.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कुल कारोबार लगभग 397 करोड़ रुपये रहा था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.