कलयुगी मां ने दूध की बोतल में भरी शराब, डेढ़ माह के मासूम बच्‍चे की मौत

0 343

नई दिल्‍ली : अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया में कलयुगी मां (Mother) ने अपने डेढ़ माह के बच्चे को चुप कराने के लिए दूध (Milk) की बोतल में शराब (Liquor) भर दी। उसे पीने के बाद नशे में धुत सात हफ्ते के बच्चे को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

बच्चे के मुंह से निकलने वाला पहला शब्द मां होता है। इस अनजानी दुनिया में पहला कदम रखने के बाद उसका सबसे पहला और बड़ा सहारा मां होती है। लेकिन, जब मां ही अपने बच्चे की जान की दुश्मन बन जाए तो…। अमेरिका के कैलिफोर्निया में कलयुगी मां ने अपने डेढ़ माह के बच्चे को चुप कराने के लिए दूध की बोतल में शराब भर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, उसे पीने के बाद नशे में धुत सात हफ्ते के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक शर्मनाक घटना में, एक माँ ने कथित तौर पर अपने बच्चे को रोने से रोकने के लिए उसकी बोतल में शराब भर दी। मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि ऑनेस्टी डे ला टोरे नाम की 37 वर्षीय महिला पर अपने बच्चे की जान को जोखिम में डालने का आरोप है।

अधिकारियों के अनुसार, घटना संयुक्त राज्य अमेरिका में लॉस एंजिल्स से 55 मील पूर्व में रियाल्टो के पास शनिवार को लगभग 12:45 बजे की है। आरोपी महिला डे ला टोरे रियाल्टो से होकर गाड़ी चला रही थी। उसका बच्चा लगातार रो रहा था। इस दौरान वह बच्चे का रोना बंद करने के लिए गाड़ी रोकती है और दूध की बोतल में शराब भर देती है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और स्वास्थ्य स्थिति का खुलासा नहीं हो पाया है। इस बीच, आरोपी महिला को 60,000 डॉलर के मुचलके पर वेस्ट वैली डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.