श्रुति हासन के साथ काम करेंगे कमल हासन, लोकेश कनगराज होंगे फिल्म के निर्देशक

0 371

मुंबई : निर्देशक लोकेश कनगराज की अगली फिल्म में अभिनेत्री श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से कमल हासन भी जुड़े हुए हैं। वे इस फिल्म के निर्माता हैं। कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस ‘राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ ने लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की घोषणा की। इसके साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है।

कमल हासन की ब्लॉबस्टर फिल्म ‘विक्रम’ की जबर्दस्त सफलता के बाद लोकेश का आरकेएफआई के साथ यह दूसरा प्रोजेक्ट होगा। हालांकि, अभी तक फिल्म के टाइटल के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा पहली बार होगा कि कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के लिए किसी फिल्म का निर्माण करेंगे। हालांकि, फिल्मों में दोनों ने इससे पहले एक साथ काम किया है। वहीं, श्रुति हासन ने भी अपने पिता की फिल्मों के लिए कई गाने गाए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.