Kia ने शुरू की Carens CNG और Carnival Hybrid की बुकिंग, नए इंजन विकल्पों के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

0 18

 

नई दिल्ली: किआ इंडिया ने अपनी थ्री-रो एमपीवी रेंज को और मजबूत करते हुए नए वेरिएंट्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने Carens CNG, Carens Clavis CNG और Carnival Limousine Hybrid के लिए अधिकृत डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बुकिंग लेना शुरू किया है। इन नए मॉडल्स के आने के बाद किआ की एमपीवी लाइन-अप में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी और हाइब्रिड इंजन विकल्प जुड़ जाएंगे।

Carens CNG में मिलेगा फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट

Carens CNG और Carens Clavis CNG को G1.5 6MT इंजन के साथ पेश किया जाएगा। दोनों मॉडलों में 60 लीटर क्षमता वाला फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट दिया जाएगा।

किआ के अनुसार, इन सीएनजी वेरिएंट्स में 16 इंच के पहिए और 16 इंच के डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसके अलावा सीएनजी फ्यूल चेंज स्विच और सीएनजी डीटीई लॉजिक के साथ 4.2 इंच का कलर टीएफटी एमआईडी भी दिया जाएगा, जिससे ड्राइविंग के दौरान जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

Carens CNG को प्रीमियम (O) G1.5 6MT वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि Carens Clavis CNG को HTE और HTE (O) G1.5 6MT विकल्पों में पेश किया जाएगा।

Carnival Limousine Hybrid में मिलेगा नया हाइब्रिड इंजन

किआ Carnival Limousine Hybrid को G1.6T 6AT इंजन के साथ लिमोसिन+ ट्रिम में उतारेगी। यह मॉडल कंपनी के प्रीमियम एमपीवी पोर्टफोलियो में नया हाइब्रिड विकल्प जोड़ेगा।

Carnival Limousine Hybrid में बेहतर आराम और प्रीमियम सुविधाओं पर जोर दिया गया है। इसमें 18 इंच के क्रिस्टल कट डुअल टोन एयरो अलॉय व्हील, एक्टिव एयर फ्लैप्स और वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी कार

Carnival Limousine Hybrid के केबिन में स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर दिया जाएगा, जिसमें एयर क्वालिटी इंडेक्स डिस्प्ले भी मिलेगा। इसके अलावा कार में हाइट एडजस्टेबल सीट बैक टेबल, वायरलेस चार्जिंग, मोनोटोन एंबिएंट लाइटिंग, कप होल्डर और लेदरेट रैप्ड डोर ट्रिम्स जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

किआ के इन नए मॉडल्स के जरिए कंपनी सीएनजी कार बाजार के साथ-साथ प्रीमियम हाइब्रिड एमपीवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.