Krishna Janmabhoomi Case:क्या कृष्ण जन्मभूमि पर बनी है ईदगाह मस्जिद,याचिका को मंजूरी जाने क्या है मथुरा विवाद

0 745

Krishna Janmabhoomi Case:वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को जमकर विवाद चल रहा है । इस बीच मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर एक याचिका की सुनवाई के लिए मथुरा की कोर्ट से मजूरीं मिल गई है । याचिका में उस जमीन का मालिकाना हक हिंदू पक्ष को देने की मांग कही गई है , जिस पर मस्जिद बनाई गई है ।

माना जाता है कि शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण 17वीं सदी में मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर कृष्ण जन्मभूमि के बगल में वहां स्थित मंदिर को तोड़ा गया फिर उसके उपर बनाया गया था । अब ये मामला मथुरा जिला कोर्ट में स्वीकार कर लिया गया है । मामले को जज राजिव भारती ने स्वीकारा है ।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट और अन्य निजी पक्षों ने याचिका में अपील की है कि ईदगाह मस्जिद को हटाकर भूमि का मालिकाना हक दिया जाए । ईदगाह मस्जिद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के बगल में ही है , जो भगवान कृष्ण की जन्मस्थली है । ये पूरा विवाद 13.37 एकड़ की उस भूमि को लेकर है, जिसके बारे में याचिकाकर्ताओं का दावा है कि यहां भगवान श्रीकृष्ण विराजमान थे । लेकिन बाबर के समय पर इसे तुड़वाकर इस मस्जिद बना दी गई है । लेकिन अब लोग वहां फिर से मस्जिद तोड़कर मदिंर बनाने की मांग कर रहे है । जिसकी याचिका अब स्वीकार हो गई है और जल्द ही इस पर सुनवाई भी की जाएगी ।

Also Watch:- Tipu sultan masjid hanuman mandir hai : Tipu Sultan Masjid Ke Niche Hanuman Mandir

Also Read:-Bulandshahr News:आबकारी विभाग की टीम ने जनपद में फिर चलाया विशेष चेकिंग अभियान।

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.