ललन सिंह ने JDU के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया,नीतीश कुमार होंगे पार्टी के नए अध्यक्ष

0 402

पटना। जनता दल यूनाइटेड की दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ललन सिंह ने JDU के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड होंगे ।

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, नीतीश कुमार ने इसे(अध्यक्ष पद) स्वीकार कर लिया। अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी उसमें अगर प्रस्ताव अनुमोदित हो जाता है तो स्वाभाविक रूप से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने खुद कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही पद स्वीकार किया था अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना होगा इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया वे पद स्वीकार करें।

ललन सिंह द्वारा JDU पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “एक स्वाभिमानी व्यक्ति कभी इस प्रकार की विदाई स्वीकार नहीं करता है। जब पार्टी और नेतृत्व का विश्वास नहीं रहे तो उस पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं रहता है। इन्हें(ललन सिंह) पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था।
दरअसल, एक सप्ताह पूर्व जदयू नेता और नीतीश कुमार को लेकर इंडिया गठबंधन से नाराजगी की खबरें उड़ी, इसके बाद नीतीश ने मीडिया में आकर इस पर सफाई दी तब जाकर मामला शांत हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.