लेखपाल पत्नी की जगह नौकरी कर रहा था पति, वसूली की शिकायत पर हुआ खुलासा, डीएम ने किया सस्पेंड

0 567

बिजनौर : यूपी के बिजनौर के अंतर्गत धामपुर तहसील में तैनात चर्चित लेखपाल अंजली त्यागी एक बार फिर चर्चाओं में आई है। अंजली त्यागी पर इस बार अपने स्थान पर अपने पति को गांवों में जांच के लिए भेजने का आरोप है. उनको दी गई जांच वह अपने पति से करा रही थी और अपने स्थान पर पति को मौके पर भेज रही थी। लेखपाल अंजुल त्यागी के पति मयंक कुमार सर्किल में जाकर सारे काम कर रहे थे, जो लेखपाल अंजुल त्यागी को करने थे.

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम मनोज कुमार ने लेखपाल अंजली त्यागी को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड लेखपाल अंजुल त्यागी धामपुर तहसील के गांव नींदडू खास में तैनात है. इनके खिलाफ डीएम बिजनौर को गांव के लोगों ने शिकायत की थी कि यह गांव में नहीं आती है और इनके स्थान पर इनके पति सर्किल में आते हैं और काम के बदले अवैध वसूली करते हैं. इसके बाद डीएम ने इस पूरे मामले की जांच एसडीएम धामपुर को कराने के लिए कहा था. एसडीएम धामपुर मनोज कुमार ने तहसीलदार को लेखपाल की जांच के आदेश दिए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.