इन तीन चीजों को करने से होंठ रहेंगे मूलायम और खूबसूरत, जानिए आसान टिप्स

0 101

बदलते मौसम के साथ लिप्स की त्वचा पतली होने के कारण रुखे और फटने लगते है। कई बार होंठों की ड्राईनेस की वजह से खून भी निकल आते है। ऐसे मौसम में होंठों को खास देखभाल की जरुरत होती है। इन तीन चीजों को करने से होंठों की खूबसूरती को बरकरार रखा जा सकता है। जानते है कुछ आसान सी टिप्स-

ज्यादा पानी पीये

इस मौसम में ज्यादा पानी पीना आपकी स्किन के लिए विशेष लाभदायक है। पानी की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन नही होता है। डिहाइड्रेशन के कारण ही होंठ रुखे होकर फटने लगते है। पानी शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसके साथ ही पानी आपके होंठों की नमी बनाए रखता है और उन्हें मुलायम रखता है। होंठों पर बार-बार ज़ुबान नहीं लगाएं, ऐसा करने से होंठ ज्यादा फटते हैं।

होंठों के लिए बेस्ट मॉइस्चुराइजर
होंठो को नर्म और मूलायम बनाए रखने के लिए बेस्ट मॉइस्चुराइजर का इस्तेमाल करें। होंठों में नमी के लिए रात में सोने से पहले बादाम के तेल का सीरम या नारियल तेल का सीरम लगाये। घर पर सीरम बनाने के लिए एक चम्मच बादाम तेल लें। अब एक विटामिन सी कैप्सूल और कुछ बूंद ग्लिसरीन लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। इसे रोजाना सोने से पहले होठों पर लगाएं। नियमित ऐसा करने से आपको होंठ बेबी सॉफ्ट हो जाएंगे।

होंठों पर लगाएं ये घरेलू मास्क

होंठों को नर्म और मूलायम बनाए रखने के लिए लिप मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती है।लिप मास्क बनाने के लिए एक चम्मच शहद ले, उसमें कुछ बूंद नारियल तेल मिलाएं। इसे चम्मच की मदद से होठों पर लगाएं और सेलोफिन से होठों को ढक लें। इससे मास्क टपकेगा नहीं और नमी बरकरार रहेगी। अगर होंठ ज्यादा फटे हुए हैं तो इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला लें। आप देशी घी भी होठों पर मास्क के रूप में लगा सकती हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.