पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म पर मिलेगा 1.60 लाख तक कर्ज, RBI आज से शुरू करेगा पायलट प्रोजेक्ट

0 420

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज से पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करेगा। इसके जरिये कर्जदाताओं को जरूरी डिजिटल सूचना के बिना किसी रुकावट के कर्ज वितरण देने में आसानी होगी। पायलट परियोजना के दौरान इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बैंक 1.6 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड लोन, दूध उत्पादकों को कर्ज, किसी जमानत के बगैर एमएसएमई उद्योग को कर्ज, पर्सनल लोन और हाउस लोन देने का काम कर सकेंगे।

इस प्लेटफॉर्म से आधार के जरिये इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी करने, राज्य सरकारों के भूमि रिकॉर्ड, पैन की वैधता, आधार ई-हस्ताक्षर और आवास एवं संपत्ति की तलाश के आंकड़ों को जोड़ने का काम किया जा सकेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.