लाेकसभा चुनाव 2024: सुबह नौ बजे तक 10.28 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोट, जानें कहां-कितनी वोटिंग

0 283

नई दिल्ली: सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का आज यानी यानी 20 मई को पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक देश में 10.28 फीसदी वोटिंग हुई। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 तक होगी। इस चरण में दो केंद्र शासित प्रदेश समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

महाराष्ट्र में कम पड़ रहे वोट

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक और लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग है। अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई तो वहीं महाराष्ट्र में सबसे कम वोट फीसदी रही।

कहां कितनी फीसदी वोटिंग हुई

1.उत्तर प्रदेश 12.89
2.ओडिशा 6.87
3.जम्मू कश्मीर 7.63
4.झारखंड 11.68
5.पश्चिम बंगाल 15.35
6.बिहार 8.86
7.महाराष्ट्र 6.63
8.लद्दाख 10.51

पांचवें चरण में कई बड़े दिग्गज नेताओं की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य,उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल हैं। पांचवें चरण के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की कुल 428 सीटों पर चुनाव समाप्त हो जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.