रांची में प्रेमी ने की प्रेमिका और उसके भाई की हत्या, मां की हालत गंभीर

0 211

रांची: झारखंड के रांची के पंडरा इलाके स्थित जनक नगर रोड नंबर चार ओझा मार्केट में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या का मामला शनिवार को प्रकाश में आया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि हत्याकांड के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है।

बताया जाता है कि अपराधियों के हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी है महिला की पहचान चंदा देवी के रूप में की गई है। जबकि महिला की बेटी श्वेता सिंह (17 ) और बेटा प्रवीण कुमार सिंह (14 ) की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पंडरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपित शनिवार अहले सुबह तीन बजे महिला के घर पहुंचा था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

गम्भीर रूप से जख्मी चंदा देवी ने भी पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी बेटी के प्रेमी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। हत्यारे छत के रास्ते से फरार हो गए। पड़ोसियों ने दरवाजे के बाहर सुबह खून निकलता देख पुलिस को सूचना दिया। जानकारी के अनुसार श्वेता का जिस आरोपी से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसके साथ पहले भी विवाद हो चुका है। मामला थाने तक पहुंचा, हालांकि सुलह कर लिया गया था। चंदा देवी जनक नगर में किराए के मकान में रहती थी। श्वेता डीएवी बरियातू स्कूल की 12वीं की छात्रा थी, प्रवीण भी उसी स्कूल का छात्र था। आरोपी का नाम रोहन है, जो बैंक कॉलोनी के पास से पकड़ा गया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के सहारे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना में महिला चंदा देवी की स्थिति गंभीर है। रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला का पति संजीव कुमार सिंह विदेश में रहते हैं। महिला अपनी बेटे और बेटी के साथ रहती थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.